CG Nagariya Nikay Chunav 2025: 13 कांग्रेसी पार्षदों ने PCC चीफ को भेजा इस्तीफा, इस वजह से नाराज है सभी नेता

बिलासपुर: CG Nagariya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी लगातार अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस लगातर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नामों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
कांग्रेसी पार्षदों ने PCC चीफ को भेजा इस्तीफा
CG Nagariya Nikay Chunav 2025: इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पालिका के लिए अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के साथ ही बवाल शुरू हो गया। टिकट वितरण से नाराज 13 कांग्रेसी पार्षदों ने एक साथ इस्तीफे की पेशकश की है। कांग्रेस बोदरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए विमला सुनील साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। विमला सुनील साहू को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेसी पार्षद नाराज हो गए और पीसीसी चीफ दीपक बैज को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है।