दैनिक राशिफल

25 मार्च क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

प्रेम जीवन में खट्टे-मीठे पलों की अनुभूति होगी तथा जीवनसाथी के साथ कुछ आनंद के पल बिताने को मिलेंगे। यदि आप अपने पार्टनर से दूर रहते हैं तो आज उनके साथ लंबी बातचीत हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 1

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन उन छात्रों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सहपाठियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा शिक्षकों के द्वारा भी प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अधूरे प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ेंगे तथा उत्साह में वृद्धि देखने को मिलेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

गुप्त स्त्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे तथा आश्चर्यजनक रूप से लाभ मिल सकता है। किसी नयी कार्ययोजना को मूर्त रूप देने का विचार किया जा सकता है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

व्यवसाय को विस्तार देने के लिए आगे बढ़ेंगे तथा कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों से चर्चा संभव है। घर के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा भविष्य को लेकर एक व्यापक रणनीति बनाएंगे।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 5

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

किसी चीज़ में आवश्यकता से अधिक पैसा खर्च किया जा सकता है जिसको लेकर बाद में पछतावा होगा। ऐसे में धन संबंधी निर्णय सोच-समझ कर लेंगे तो बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 3

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी तथा मन उत्साह से भरा हुआ रहेगा। शाम के समय पत्नी के साथ मतभेद होगा जिससे मन उदास रहने की संभावना है। ऐसे में एक-दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे तो स्थिति सही रहेगी।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

किसी नए वाहन, चीज़ या घर पर पैसा खर्च किया जा सकता है। घर पर किसी का आना भी हो सकता है जिससे ज्यादातर समय उनकी आवाभगत में ही बीतेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में घनिष्ठता आएगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

करियर में सफलता मिलेगी तथा नयी-नयी योजनाओं का दिमाग में समावेश होगा। रचनात्मकता बेहतर होगी तथा आप अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कर पाएंगे।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप व्यापारी हैं तो आज का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। जो किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं उन्हें आज के दिन ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 1

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

कुछ बातों को लेकर परेशान हैं तो वह आज के दिन हल हो जाएगी। मन में शांति का भाव आएगा और घर में भी सुख-शांति का निवास रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन आय के कई स्रोत खुलेंगे जिससे धन लाभ होगा। निवेश किये हुए पैसे भी लाभ लेकर आएंगे। प्रॉपर्टी का काम करते हैं तो कुछ नए समझौते हाथ में आ सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन उनके लिए अत्यंत शुभ है जो अपने लिए विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कहीं से सीधे रिश्ता तो नही आएगा लेकिन आप किसी अच्छे की नज़र में अवश्य आएंगे। ऐसे में अपने व्यवहार को संतुलित रखेंगे तो बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

Related Articles

Back to top button