18 सितम्बर क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि दैनिक राशिफल
प्रेम संबंधों में ऊँच-नीच का भाव उत्पन्न होगा। कुछ बातों को लेकर निराशा का भाव उत्पन्न होगा तो कुछ बातों को लेकर मन प्रसन्न भी रहेगा। ऐसे में अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखे।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 1
वृषभ राशि
समय का प्रबंधन काम आएगा तथा अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मन पहले की अपेक्षा खुश होगा तथा कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है। घरवालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
लंबे समय से किसी कार्य करने की योजना बना रहे थे तो वह आज पूर्ण हो जाएगा। सिंगल लोगों को सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
कर्क राशि
मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपने लिए सुनहरे अवसर मिलेंगे जो उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होंगे। ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे और मन लगाकर काम करे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
सिंह राशि
दिन का समय तो सामान्य रहेगा लेकिन शाम होते-होते कुछ ऐसा घटित हो सकता हैं जिससे मन में बेचैनी का भाव उत्पन्न होगा। संतान को लेकर भी चिंता रह सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1
कन्या राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं जो आपका करियर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
तुला राशि
नौकरी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में सम्मान के भागीदार बनेंगे। आपके काम की प्रशंसा की जाएगी तथा प्रमोशन से जुड़ी बात आगे बढ़ेगी। भाई या बहन का साथ मिलेगा जो मन को आनंदित करेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि
परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद सामने आएगा। ऐसे में अपनी बातों को तार्किक तरीके से रखेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी। सभी के साथ मेलजोल बनाकर रखें।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 5
धनु राशि
सरकारी अधिकारीयों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। सामाजिक कार्यों को करने में मन लगेगा तथा समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
मकर राशि
अस्थमा के रोगियों को विशेष रूप से अपना ध्यान रखने की आवश्यकता हैं। यदि आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो इनहेलर को हमेशा अपने साथ रखे अन्यथा समस्या बढ़ जाएगी।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
कुंभ राशि
किरयाना के व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने पैसों को शेयर बाज़ार में निवेश किया हुआ हैं तो वहां से उचित लाभ भी मिलेगा। रीढ़ की हड्डी में दर्द रह सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
मीन राशि
किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने का विचार मन में आ सकता हैं। सोसाइटी में रहते हैं तो किसी आयोजन में सम्मिलित होंगे तथा मन उत्साह से भरा हुआ रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8




