Uncategorized

Owaisi on Nishikant Dubey: सुप्रीम कोर्ट को लेकर भाजपा सांसद ने दिया ऐसा बयान, भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- आप लोग ट्यूबलाइट हैं…

Owaisi on Nishikant Dubey:

नई दिल्लीः Owaisi on Nishikant Dubey:  सुप्रीम कोर्ट को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पूरे देश में एक नई बहस छिड़ गई है। उनके बयान के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है। विपक्षी नेता उनके जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने निशिकांत पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आप लोग (भाजपा) ट्यूबलाइट हैं…इस तरह से कोर्ट को धमका रहे हैं…क्या आप जानते हैं (अनुच्छेद) 142 (संविधान का) क्या है?, इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था…भाजपा धोखाधड़ी कर रही है और धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है…आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि आप धार्मिक युद्ध की अदालत को धमकी दे रहे हैं।

Read More : MP Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, बोलेरो की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, हादसे में 3 लोगों ने गंवाई जान 

Owaisi on Nishikant Dubey: ओवैसी ने सीधा पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा, “मोदी जी अगर आप इन लोगों को नहीं रोकेंगे तो देश कमजोर हो जाएगा। देश आपको माफ नहीं करेगा और कल आप सत्ता में नहीं रहेंगे।” वहीं निशिकांत दुबे के बयान पर लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने अपनी आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने दुबे पर निशाना साधते हुए कहा, “निशिकांत दुबे जैसे उपद्रवी सांसदों में अपने आकाओं के आदेश के बिना सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं है। नड्डा, आप कब तक राम बोलकर छुरा घोंपेंगे?

Read More : CG News: छत्तीसगढ़ में इस विधायक के PSO ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, जानिए क्या है वजह?

क्या कहा था भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश पर गृह युद्ध को भड़काने का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट के अधिकार पर सवाल उठाते हुए दुबे न कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट को ही कानून बनाना है तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का एक ही उद्देश्य है कि तुम मुझे चेहरा दिखाओ.. मैं तुम्हें कानून दिखाऊंगा। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से आगे जा रहा है। अगर हर चीज सुप्रीम कोर्ट में ही तय होनी है तो संसद और राज्य विधानसभा को बंद कर देना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button