छत्तीसगढ़

यूथ रेडक्रॉस वालिंटियर्स ने नन्दनमारा में चलाया जागरूकता अभियान!

कांकेर विनोद कुमार साहू सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

यूथ रेडक्रॉस वालिंटियर्स ने नन्दनमारा में चलाया जागरूकता अभियान!

पी जी कालेज कांकेर रेडक्रॉस इकाई के वालिंटियर्स कांकेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे है | श्री

 

 

 

के.एल.चौहान कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर बस्तर कांकेर व सचिव डॉ जे. एल. उइके के निर्देशानुसार व जिला संगठक श्री पवन सेन के मार्गदर्शन तथा यूथ रेडक्रॉस

 

काउंसलर डॉ. मनोज राव के नेतृत्व में कांकेर शहर के नंदनमारा में वालिंटियर्स शिल्पा साहू व शिवानी मिश्रा द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया | दुकानों के सामने एक मीटर की दूरी पर गोल घेरा बनाया गया, वृधाश्रम में जाकर वृद्ध जनों को

 

 

कोविड-19 संक्रमण से बचने हेतु सामान्य जानकारी दिया गया जैसे –नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोए,खुले एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करें, छिकते और खांसते समय नाक और मुंह ढकें, जिस व्यक्ति में खाँसी, जुकाम या बुखार के लक्षण हों उससे दूरी बनाएं, मास्क का प्रयोग व हर जगह सोशल डिस्टेंस अर्थात एक मीटर की दूरी दुसरे व्यक्ति से बनाए रखना | साथ ही बुजुर्गो को छ: चरण में 20 सेकण्ड तक हाथ धुलाई के तरीके बताये गए | वालिंटियर्स द्वारा नन्दनमारा के पेट्रोल पंप पर भी जागरूकता अभियान चलाया गया | लोगों को बताया गया कि जब भी आप आवश्यकता पड़ने पर बाहर निकलते है तो एक व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखिये, साथ में सेनिटाईजर रखें | लोगों को यह भी बताया गया कि जब भी घर से बाहर निकले मास्क या गमछे या कपडें से मुंह ढककर बाहर निकले |

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button