देश दुनिया

निर्भया केस के 8 साल: पीड़िता की मां बोलीं- सिर्फ मेरी बेटी को इंसाफ मिल गया तो मैं चुप नहीं बैठ जाउंगी

आज देश में हुए उस जघन्य अपराध को 8 साल पूरे हो चुके हैं जिसने पूरे देश की आत्मा को हिला के रख दिया था। जिसके बाद पूरा देश सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहा था। निर्भया बलात्कार केस, 16 दिसबंर 2012 की उस काली रात को कोई नहीं भूल सकता जब निर्भया का बलात्कार कर, उसके साथ कुकर्म करके उसे बिना कपड़ों के कड़-कड़ाके की ठँड में जमीन पर छोड़ दिया गया था।

निर्भया को न्याय मिला लेकिन उसके लिए उनकी मां ने लंबी लड़ाई लड़ी। आज उस दर्दनाक घटना को आठ साल पूरो हो चुकी है इस मौके पर उऩकी मां आशा देवी कहती हैं, “मेरी बेटी को न्याय मिल गया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं चुप बैठूंगी। मैं सभी बलात्कार पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ती रहूंगी। सभी को एक साथ मिलकर बलात्कार के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।”

अपनी बेटी के साथ हुए अपराध के बारे में आशा देवी कहती हैं, “मेरी बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध को आज 8 साल हो चुके हैं। हमारा मामला स्पष्ट था और फिर भी न्याय पाने के लिए 8 साल लग गए। सरकार और न्यायालयों को यह सोचने की आवश्यकता है कि इसमें इतना समय क्यों लगा, और कानूनों में बदलाव करना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button