छत्तीसगढ़

संविधान दिवस कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की दिलायी शपथ

संविधान दिवस कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की दिलायी शपथ

सबका सँदेश कान्हा तिवारी —
जांजगीर-चांपा 26 नवंबर 2020/ संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज कलेक्टर कार्यालय प्रांगण में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। उन्होंने इस मौके पर संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कलेक्टर ने कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, डिप्टी कलेक्टर श्री रामकृपाल, सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पठन किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button