छत्तीसगढ़स्वास्थ्य/ शिक्षा

ईरागांव में सम्पन्न हुआ पढ़ई तुम्हर दुआर का समीक्षा बैठक

कोंडागांव। कोंडागांव जिला अंतर्गत केशकाल विकासखंड के अंतिम छोर व सुदूर अंचल में बसा ग्राम ईरागांव में शासन की महत्वकांक्षी योजना ‘पढ़ई तुम्हर दुआर’ अंतर्गत पढ़ई हमर पारा का सकुंल स्तरीय समीक्षा बैठक संकुल के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। दूरस्थ अंचल ईरागांव में आनलाईन क्लास संचालित कर पाना असंभव होने की स्थिति में मोहल्ला क्लास अनिवार्य रूप से संचालित करने पर चर्चा किया गया व मोहल्ला क्लास संचालित करते समय सोशल डिस्टेंसिंक का पालन करने के साथ ही साथ मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग पर विशेष ध्यान देने पर भी चर्चा किया गया, मोहल्ला क्लास में शिक्षकों के सहयोग के लिए प्रत्येक शाला स्तर पर वालिंटियर्स कार्य कर रहे हैं। बैठक में सीएल मण्डावी बीईओ केशकाल मनोज दुबे एबीईओ केशकाल, प्रकाश साहू बीआरसी केशकाल, बलराम नाग बीआरपी केशकाल, चन्द्रप्रकाश उपाध्याय सीएसी ईरागांव सहित संकुल ईरागांव के समस्त प्राशा, माशा एवं हायर सेकेंडरी ईरागांव के शिक्षक /शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

http://sabkasandesh.com/archives/70897

http://sabkasandesh.com/archives/70900

http://sabkasandesh.com/archives/70906

Related Articles

Back to top button