पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में पावर हाउस में जलाया पुतला

BHILAI:-देश में पेट्रोल डीजल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक. 1 भिलाई द्वारा अंबेडकर चौक केम्प-2 में जिला कांग्रेस कमेटी जिला भिलाई शहर की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर राव जनबंधु ने किया। कार्यक्रम में वैशाली नगर के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमीर चंद अरोरा, पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी और वायके सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रदर्शन के दौरान मोदी मुर्दाबाद के नारों के साथ नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। भिलाई के व्यस्ततम चौराहा आंबेडकर चौक में पहले मोदी के पुतले की अर्थी निकाली गई। फिर जलाकर लात घूसों से आक्रोश व्यक्त किया पश्चात राष्ट्रपति के नाम डीजल पेट्रोल की लगातार। कीमत वृद्धि के विरोध में कीमतों को वापस लेने के लिए एक ज्ञापन थाना छावनी प्रभारी विनय सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा गया। कार्यक्रम में राजेंद्र ताम्रकार उपाध्यक्ष प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अतुल चंद साहू, नीलेश चौबे, महामंत्री एवं प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी, राजेश प्रसाद गुप्ता महासचिव प्रदेश कांग्रेस सेवादल, सुपेला-कोसानाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव चौबे, डा दिवाकर भारती, जोहन सिन्हा आदि थे। दुर्गा प्रसाद साहू एवं जी राजू, एल्डरमेन अरविंद राय, लखी नारायण सोनी, भिलाई सेवादल अध्यक्ष, ज्ञान सिंह, परिवंदर सिंह, अब्दुल तहुर पवार, दिनेश गुप्ता, बलदेव साहू, सुश्री शिखा साहू आदि उपस्थित थे।