दो सगी बहनों की आज एक साथ होनी थी शादी, निकाह से एक दिन पहले दोनों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

सबका संदेस न्यूज़ -टीकमगढ़. दिल्ली से आईं दो सगी बहनों की शादी से एक दिन पहले आई रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिला प्रशासन ने परिजनों को दोनों बहनों की शादी कैंसिल करा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। दो सगी बहनों को मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 से बढ़कर 9 हो गई। पहले बल्देवगढ़ के लमेरा, अहार, मोहनगढ़ के इकबालपुरा और टीकमगढ़ शहर के रहने वाले तीन लोग पॉजिटिव पाए मिले। इसके बाद अब जतारा और पलेरा में भी कोरोना ने पांव पसार लिए हैं।
एक सप्ताह बाद तीन नए मरीज फिर सामने आए हैं। इसमें दिल्ली से अपने घर पहुंची दो सगी बहनें कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। जिनमें बड़ी बहन दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में नर्स तो छोटी बहन ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। इनके साथ रहने वाली तीसरी बहन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन दो बहनों की रिपोर्ट पॉजिटिव हैं उनकी 28 मई को शादी थी। इसलिए दिल्ली से अपने घर लिधौरा लौटी थीं। वहीं फरीदाबाद से आने वाली एक प्रसूता महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। डिलेवरी होने के बाद महिला का सैंपल भेजा गया। जो पॉजिटिव निकला।
तीन बहनें 20 मई को दिल्ली से निवाड़ी तक बस में आईं थी, फिर टैक्सी से गांव पहुंची
लिधौरा के वार्ड 6 में रहने वाली मुस्लिम समाज की दो सगी बहनें कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह तीन बहनें 20 मई को दिल्ली से निवाड़ी तक बस में आईं। फिर इसके बाद निवाड़ी से टैक्सी से आईं थीं। ज्योरा मोरा पर जांच की गई। जहां से तीनों को छात्रावास में क्वारेंटाइन किया गया था। एक सप्ताह बाद तीन में से दो बहनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक बहन की रिपोर्ट निगेटिव आई। जो पॉजिटिव आईं है उन दोनों बहनों की 28 मई को शादी थी। इनमें से एक बहन की शादी ग्वालियर और दूसरी की लिधौरा के पास रूपगंज गांव में थी। दोनों बहनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही कलेक्टर हर्षिका और एसपी अनुराग सुजानिया अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। दोनों बहनों को निवाड़ी से टैक्सी में लेकर आए ड्राइवर का पता लगवाकर क्वारेंटाइन कराया गया। सीएमएचओ डॉ. प्रजापति ने बताया कि लिधौरा में कुल 6 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।
बहनों को बड़ा भाई खाना देने के लिए छात्रावास जाता था
दिल्ली के करोलबाग में तीनों बहनें एक साथ रहती थी। जिसमें बड़ी बहन प्राइवेट अस्पताल में नर्स का काम करती थी। दूसरी बहन ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। इन दोनों के साथ छोटी बहन भी रहती थी। जब दोनों टीकमगढ़ आई तो उन्हें क्वारेंटाइन किया गया था। इस दौरान उनका बड़ा भाई खाना देने के लिए छात्रावास जाता था।
गर्भवती महिला की डिलेवरी के बाद भेजा सैंपल : पलेरा क्षेत्र के सिमरा खुर्द गांव की रहने वाली 27 वर्षीय महिला दिल्ली फरीदाबाद से 17 मई को पति बच्चों सहित 6 लोगों के साथ अपने गांव लौटी थी। 23 मई प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा लेकर पहुंची। डिलेवरी के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। महिला के संदिग्ध होने पर 24 मई को कोरोना का सैंपल लिया। बुधवार को प्रसूता महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पलेरा के स्वास्थ्य महकमा सकते में आ गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आला अधिकारियों के साथ सिमरा खुर्द गांव पहुंची। जहां उन्होंने पॉजिटिव महिला की जानकारी ली। इसके बाद पूरे गांव को सील करवाकर कंटेनमेंट जोन बनाया गया।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100