खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनिया

आज रात्रि सावधान इंडिया में दिखेंगे भिलाई के शमशीर सिवानी व ललित उपाध्याय

भिलाई। आज शनिवार 16 फरवरी को रात्रि दस बजे स्टार भारत टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाली डिकिलयरेशन मीडिया हाउस प्रोडक्शन द्वारा निर्मित एवं अजय विरमल के निर्देशन में बने टीवी सीरियल सावधान इंडिया में नगर के जाने माने छत्तीसगढ़ी एवं भोजपूरी फिल्मों के एक्टर,गीतकार, कवि और पत्रकार शमशीर सिवानी और छत्तीसगढ़ी तथा भोजपूरी फिल्मों के वरिष्ठ कलाकार ललित उपाध्याय दिखेंगे। इस टीवी सीरियल में जहां शमशीर सिवानी ने एक गरीब पिता की भूमिका अदा की है जिसमें इनकी गरीब बेटी आयत आहूजा जो फूल बेचती नजर आयेगी। वहीं ललित उपाध्याय ने हिराईन गरिमा दीक्षित के पिता की भूमिका अदा की है। छॉलीवुड के डायरेक्टर एवं एक्टर सलीम खान ने इसमें मुख्य खलनायक की भूमिका का निर्वहन किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ के जाने माने एक्टर डॉ. अजय सहाय,अनुराधा दुबे, बाल कलाकार आयत आहुजा के अलावा छत्तीसगढ के अन्य कलाकारों और मुंबई के फरहान खान ने अभिनय किया है। इस सीरियल की क्रियेटिव रीमा सिंह मुंबई एवं लाईन प्रोडक्शन बॉलीवुड के एक्टर पूरन किरी रायपुर है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button