कुत्तों का आतंक से दुर्गवासी परेशान
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
दो दिन में डेढ दर्जन लोगों को बना चुके है अपना शिकार
केवल नाम का रह गया निगम का डॉग हाउस
दुर्ग। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। केलाबाड़ी व ईरानी डेरा क्षेत्र में एक पागल कुत्ता द्वारा एक दिन में अब तक करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को तथा पुलिस लाईन के पास जीई रोड के समीप एक अन्य कुत्ता द्वारा आधा दर्जन लोगों को अपना शिकार बना चुके है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नगर निगम का डॉग हाऊस केवल नाम का ही रह गया है। कुत्तों के बंधियाकरण के लिए निगम बजट का रोना रो रही है, लेकिन आवारा कुत्तों के हमले से बचाव के लिए निगम ने कोई ठोस पहल नहीं की है। जिससे आवारा कुत्तों के काटने की घटना में लगातार इजाफ ा हो रहा है। जो लोगों में नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश का बड़ा कारण बना हुआ है। घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में कांगे्रस नेता शेख रज्जाक ने कहा है कि आवारा कुत्तों से निपटने नगर निगम के पास कोई व्यवस्था नहीं है। यह जन सुरक्षा की दृष्टि से बडा मुद्दा है। जो नगर निगम की लचर कार्यशैली को प्रदर्शित करता है। श्री रज्जाक ने कहा कि शहर में मुर्गी व मछली दुकान जगह-जगह खुल गए हैं। इन दुकानों के संचालकों द्वारा मुर्गी व मछली के मांसों को कहीं भी फें का जा रहा है। जिसे खाकर आवारा कुत्ते खुंखार बनते जा रहे हैं। खासकर केलाबाड़ी क्षेत्र में ऐसे दुकानों की संख्या लगातार बढ़ते ही जा रही है। जिस पर नगर निगम का नियंत्रण नहीं है। अगर निगम इस दिशा में गंभीर हो जाएगी तो कुत्ता काटने की बढ़ती घटनाओं में कुछ हद तक विराम लगाया जा सकता है। कांगे्रस नेता शेख रज्जाक ने कहा है कि आवारा कुत्तों के काटने से लोगों को बचाने के लिए समय-समय पर कुत्ता पकडऩे का अभियान चलाना आवश्यक है। जिन्हें पकडक़र डॉग हाऊस भेजना चाहिए। यह तभी संभव होगा जब डॉग हाऊस व्यस्थित होगा। इसके अलावा श्री रज्जाक ने कुत्तों के बंधियाकरण पर भी जोर दिया है।