खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नगर पालिक निगम भिलाई के अधिकारी/कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दीया अपने 1 दिन का वेतन

भिलाई ।  नगर पालिक निगम भिलाई एवं नगर पालिक निगम की रिसाली के अधिकारी/कर्मचारियों ने अपना 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया है! निगम भिलाई के कर्मचारी संघ के आह्वान पर अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने 1 दिन का वेतन देने का निर्णय लिया था इसी प्रकार रिसाली निगम ने भी पत्र भेजकर अपने अधिकारी/कर्मचारियों के 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की इच्छा जाहिर की थी! मार्च माह का तनख्वाह देने के साथ ही 1 दिन का वेतन की राशि इसी वेतन में से की कटौती कर दी गई! लेखाधिकारी जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि भिलाई एवं रिसाली  दोनों निगम के कर्मचारियों के 1 दिन का वेतन को मिलाकर लगभग 10 लाख 23 हजार रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करा दिया गया है! लॉक डाउन के दौरान तथा नोवल कोरोना वायरस के मद्देनजर जरूरतमंदों की सहायता के लिए निगम के अधिकारी/कर्मचारी भी पीछे नहीं है, सभी ने इस संकट की घड़ी के दौरान एक अच्छा निर्णय लेकर अपने 1 दिन का वेतन दिया है जिसमें प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग, तृतीय वर्ग एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी भी सम्मिलित है!

Related Articles

Back to top button