छत्तीसगढ़

शौर्य संगठन ने पौधरोपण कर मनाई होली गोबर के कंडे से जलाई होलिका, कोरोना वायरस के लिए भी किया सचेत

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़शौर्य संगठन ने पौधरोपण कर मनाई होली
गोबर के कंडे से जलाई होलिका, कोरोना वायरस के लिए भी किया सचेत
शौर्य युवा संगठन द्वारा होली पर्व के अवसर पर आदर्श ग्राम कोडिया के गायत्री प्रज्ञापीठ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
शौर्य युवा संगठन के मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने बताया कि संगठन पिछले 4-5 वर्षों से जल संरक्षण एवं प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से होली को विशेष रूप से मनाते आ रहा है।

संगठन के द्वारा होलिका दहन के अवसर पर गोबर के कंडो से होलिका जलाई गई। जिसमें विशिष्ट हवन सामग्री, कपूर, गुड़ एवं सूखे नारियल से आहुति दी गई। इस दौरान विश्व मे हेल्थ इमरजेंसी बने कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए विशेष आहुति प्रदान की गई।

 


संगठन द्वारा तरु पुत्र-तरु मित्र अभियान के अंतर्गत होली पर्व की सुबह ग्राम के मशान डबरी किनारे फलदार पौधों का रोपण किया गया जिसमे आम व अमरूद के पौधे शामिल है।
इसके साथ ही संगठन द्वारा रासायनिक रंगों, अभद्रता व फूहड़ता से दूर प्राकृतिक रंगों से सुखी होली खेलकर जल सरंक्षण, स्वच्छ व स्वस्थ होली एवं भाईचारा का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच चंद्रभान सारथी, पर्यावरण प्रेमी लतखोर निषाद, शौर्य संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल, संगठन के संरक्षक उमेश साहू, मलेश निषाद, गोवर्धन दीपक, खुमान भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
सरपंच चंद्रभान सारथी ने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रयासों की सराहना की। कहा शौर्य संगठन हर बार अनोखे ढंग से लोगों को जागरूक करने का प्रयास करते हैं। इनका प्रयासों व ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम को पूरी तरह ऑक्सिजोन बनाएंगे।
पर्यावरण प्रेमी लतखोर निषाद ने कहा पर्यावरण के संरक्षण करना ही मेरी आस्था है और यही मेरी भक्ति भी है। पौधे मेरे बच्चे की तरह है जो मेरा सहारा बनकर मुझे व अन्य लोगों को जीवनभर स्वच्छ प्राणवायु प्रदान करेंगे।
शौर्य संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने होली की बधाई देते हुए कहा कि प्रकृति की शाश्वत देवता है। प्रकृति का सरंक्षण करना सच्ची देव आराधना है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र दीपक, आदित्य, चिरंजीव, ईशु, तोपेन्द्र, आनंद, पंकज, खुमान, गायत्री, मोहनी, लक्ष्मी, ममता, डेविसा सहित गायत्री परिवार व शौर्य युवा संगठन के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button