धान खरीदी से पहले कर्मचारियों ने खोला मोर्चा – 72 घंटे में उठाव और मजबूत बारदाना देने की मांग, टोकन में 50-50% कोटा तय करने का सुझाव

धान खरीदी से पहले कर्मचारियों ने खोला मोर्चा – 72 घंटे में उठाव और मजबूत बारदाना देने की मांग, टोकन में 50-50% कोटा तय करने का सुझाव
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। सहकारी समिति कर्मचारियों ने धान खरीदी को लेकर कई मांगें रखी हैं।
सहकारी समिति कर्मचारी संघ का कहना है कि खरीदी केंद्रों में धान का उठाव समय पर नहीं होता, जिससे अव्यवस्था बनती है। कर्मचारियों ने मांग की है कि धान का उठाव 72 घंटे के भीतर किया जाए और मजबूत बारदाना दिया जाए।
प्रकाशित खबर के अनुसार सहकारी समिति कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि –
72 घंटे में धान का उठाव हो।
टोकन में किसानों और समितियों का 50-50 प्रतिशत कोटा तय किया जाए।
बारदाना मजबूत और पर्याप्त मात्रा में दिया जाए।
उठाव और बारदाना की समस्या का समय पर समाधान हो।
कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय पर उठाव नहीं हुआ तो खरीदी केंद्रों में जाम की स्थिति बनेगी और किसानों को परेशानी होगी। पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर उन्होंने सरकार को पहले ही चेताया है।




