छत्तीसगढ़
समान नागरिक संहिता पर समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक अब 28 अक्टूबर को, देवकीनंदन सभागृह में दोपहर 12.30 बजे होगा आयोजन l

समान नागरिक संहिता पर समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक अब 28 अक्टूबर को, देवकीनंदन सभागृह में दोपहर 12.30 बजे होगा आयोजन l
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l 15 अक्टूबर 2026/ समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक अब 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12.30 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर स्थित देवकीनंदन सभागृह में आयोजित होगी। पूर्व में यह बैठक 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे निर्धारित थी। कार्यालय आयुक्त, बिलासपुर संभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन की समान नागरिक संहिता समिति, रायपुर से प्राप्त पत्र के परिपालन में कार्यक्रम की तिथि एवं समय में बदलाव किया गया है। आयोजन के लिए पूर्व आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।




