छत्तीसगढ़

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ : रामानंद तिवारी, डायरेक्टर – आर्यन फिल्म, बिलासपुर

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ : रामानंद तिवारी, डायरेक्टर – आर्यन फिल्म, बिलासपुर

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) को उनके जन्मदिन के अवसर पर रामानंद तिवारी, डायरेक्टर आर्यन फिल्म द्वारा पुस्तक भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट करने की पहल के माध्यम से ज्ञान, शिक्षा और पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज में पुस्तकों के महत्व को बढ़ावा देना तथा विशेष अवसरों पर पुस्तकों को सार्थक उपहार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

रामानंद तिवारी ने कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

संदेश: “फूलों की जगह पुस्तकें भेंट करें, क्योंकि फूल कुछ समय में मुरझा जाते हैं, लेकिन पुस्तकों से मिला ज्ञान जीवनभर प्रेरणा देता है।”

रामानंद तिवारी
डायरेक्टर – आर्यन फिल्म, बिलासपुर

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button