छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने तिफरा में की माँ काली की पूजा-अर्चना, 46 लाख के मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमिपूजन, नवरात्रि पर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, विकास कार्यों को दी नई गति l

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने तिफरा में की माँ काली की पूजा-अर्चना, 46 लाख के मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमिपूजन, नवरात्रि पर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, विकास कार्यों को दी नई गति l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l बिल्हा विधानसभा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने आज बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिफरा के वार्ड क्रमांक 06, जोन क्रमांक 02 में नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माँ काली से समस्त बिल्हा सहित प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात श्री कौशिक ने वार्ड में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। यह कार्य नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। इस परियोजना के तहत मुक्तिधाम परिसर का समग्र सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसमें परिसर की साफ-सफाई, बाउंड्रीवॉल, शेड निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को बेहतर सुविधा मिलेगी और परिसर की व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी। श्री कौशिक ने कहा कि विकास का अर्थ केवल सड़क और भवन नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना भी है। मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण इसी दिशा में एक मानवीय और महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा सरकार हर वर्ग और हर आवश्यकता का ध्यान रखते हुए विकास कार्य कर रही है।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, पार्षद श्री श्याम कार्तिक जी, पार्षद श्रीमती सीमा सिंह जी, पार्षद श्रीमती वैजयंती जोशी जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button