छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस बिलासपुर आपकी सेवा में तत्पर l

यातायात पुलिस बिलासपुर आपकी सेवा में तत्पर l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र सागहु की रिपोर्ट l जिला बिलासपुर में संचालित समस्त ऑटो चालकों एवं टैक्सी चालकों के यूनिक आईडी एवं क्यूआर कोड प्राप्त करने हेतु नियमित रूप से क्यूआर कोड स्कैनिंग के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कार्य सघन रूप से जारी है इसके लिए लगातार सभी चौक चौराहे पर यातायात बिलासपुर पुलिस, नागरिक संगठन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, ऑटो डीलर एजेंसियां, मोटर एजेंसिया तथा सभी सहयोगी संस्थाएं जिले में संचालित समस्त ऑटो चालकों का रजिस्ट्रेशन कार्य प्रभावी तरीके से कर रहे हैं।
उक्त क्यूआर कोड के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शीघ्रता से ऑटो चालकों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण किए जाने हेतु आम नागरिकों से अपील की गई है ऑटो चालकों का इस कार्य में सहयोग करें क्योंकि अधिकांश ऑटो चालक मोबाइल के प्रति तकनीकी रूप से दक्ष नहीं होने उन्हें जानकारियां प्रविष्ट करने में कठिनाइयां होती है।
अतः जिले के समस्त जागरूक नागरिकों से अनुरोध है कि जानकारियां प्रविष्ट करने में ऑटो चालकों का मार्गदर्शन करें ताकि जिले में सभी प्रकार के ऑटो का रजिस्ट्रेशन दो दिवस के अंदर पूर्ण किया जा सके।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button