छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन के लिए अध्ययन: समिति के सभापति धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में समिति ने किया संसद भवन का अध्ययन भ्रमण l

छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन के लिए अध्ययन: समिति के सभापति धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में समिति ने किया संसद भवन का अध्ययन भ्रमण l

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन की गरिमा, आवश्यकताओं और भावी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए गठित उच्च स्तरीय समिति के सभापति के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।सभापति के रूप में श्री कौशिक जी के नेतृत्व में आज समिति के सदस्यों – माननीय विधायक श्री अजय चंद्राकर जी, श्री धरमजीत सिंह जी, श्रीमती भावना बोहरा जी एवं श्री राघवेंद्र सिंह जी के साथ नई दिल्ली स्थित नवीन संसद भवन का अध्ययन भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान समिति ने लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यप्रणाली, सदन की आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रणाली, डिजिटल वोटिंग, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, सांसदों के कक्ष, पुस्तकालय तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। संसद भवन की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली को समझते हुए वहां की उपयोगी व्यवस्थाओं से सीख लेने का अवसर मिला। पूर्व अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी ने कहा कि यह अध्ययन भ्रमण छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप एक आधुनिक, सुसज्जित एवं जनप्रतिनिधियों के लिए सुविधाजनक नवीन विधानसभा भवन के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। संसद भवन का प्राप्त अनुभव निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन में आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को बेहतर रूप से समाहित करने में उपयोगी होगा, ताकि छत्तीसगढ़ को एक विश्वस्तरीय विधानसभा भवन मिल सके।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button