छत्तीसगढ़

मुंगेली में ‘सेवा ज्योति यात्रा – विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन, गूंजा विकसित भारत-2047 का संकल्प

मुंगेली में ‘सेवा ज्योति यात्रा – विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन, गूंजा विकसित भारत-2047 का संकल्प।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज मुंगेली जिले के मंडी प्रांगण में ‘सेवा ज्योति यात्रा – विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी, विधायक मुंगेली पुन्नूलाल मोहले जी, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह जी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू एवं पूर्व संसद लखनलाल साहू जी शामिल हुए।

सेवा को धर्म मानकर 25 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में समर्पित हैं मोदी जी – धरम लाल कौशिक :- कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की अथक सेवा यात्रा से प्रेरणा लेना रहा। ‘विकसित भारत’ के संकल्प को ध्येय मानकर मंडी प्रांगण से लगभग 1500 कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता के साथ सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र प्रथम के नारों के साथ पूरे वातावरण को ऊर्जामय बना दिया। अपने संबोधन में श्री धरम लाल कौशिक जी ने कहा कि मोदी जी ने 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सेवा को ही अपना धर्म माना है। चाहे उज्ज्वला योजना हो, आयुष्मान भारत हो, प्रधानमंत्री आवास हो या हर घर जल योजना हो, हर योजना के केंद्र में गरीब, किसान, महिला और युवा है। यही सेवा की सच्ची ज्योति है जिसे हमें जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया है और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया है। उन्होंने विभाजनकारी राजनीति को दरकिनार कर देश को एकजुट करने पर जोर दिया है। उनके नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है। साथ ही, देश शिक्षा, स्वास्थ्य और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की प्रतीकात्मक ज्योति सभी गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के साथ संयुक्त रूप से प्रज्वलित कर सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत किया गया। इस ज्योति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सेवा की यह लौ बूथ स्तर तक जाएगी और हर घर में विकसित भारत का संकल्प पहुंचेगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वंदे भारत ट्रेन की थीम पर आधारित विशाल एवं आकर्षक रंगोली रही। लगभग 20 फीट लंबी इस रंगोली को स्थानीय कलाकारों और महिला कार्यकर्ताओं ने मिलकर बनाया था। यह रंगोली विकसित भारत की तेज गति, आधुनिक भारत, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर राष्ट्र के संकल्प को सुंदर रूप में अभिव्यक्त कर रही थी। सभी अतिथियों ने रंगोली की सराहना की।

सेवा ज्योति यात्रा गांव-गांव तक योजनाओं को पहुंचाने का माध्यम है – पुन्नूलाल मोहले :- मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने सेवा और सुशासन का नया अध्याय लिखा है। मुंगेली जैसे आदिवासी और ग्रामीण बहुल क्षेत्र में आज पक्के मकान, शौचालय, गैस कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड से गरीबों का जीवन बदला है। सेवा ज्योति यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांव-गांव तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का माध्यम है। हम सब कार्यकर्ता इस ज्योति को हर बूथ तक ले जाएंगे।

सहकारिता से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ – रजनीश सिंह :- केंद्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह जी ने कहा कि मोदी जी की सेवा यात्रा ने सहकारिता से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है। किसानों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और सहकारी समितियों के माध्यम से 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिल रहा है। यह सुशासन का ही परिणाम है कि आज किसान साहूकारों के जाल से मुक्त होकर सम्मान से खेती कर रहा है। सेवा ज्योति हमें प्रेरणा देती है कि हम किसान और गरीब के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

कार्यक्रम में, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पांडे जी सहित विभिन्न जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने हाथ में दीप लेकर विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपना योगदान देने और सेवा की यह ज्योति जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button