ग्राम पंचायत नेवरा, गनियारी हैं जिला बिलासपुर में प्रसिद्ध भाजपा सरकार में अवैध खनन, अवैध शराब बिक्री चरम पर, पुलिस विभाग की नाकामी कहे या आबकारी विभाग की खुली छूट, भाजपा, कांग्रेस क्षेत्रीय नेता अपने नेतागिरी कार्य में व्यस्त। गनियारी पुलिस सहायता केंद्र में लगा ताला, अवैध कारोबार चल रहा भगवान भरोसे।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। तखतपुर विधानसभा विधायक धरमजीत सिंह भाजपा सरकार में अवैध शराब बिक्री
थाना कोटा/नेवरा ग्राम पंचायत नेवरा में चेतना स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति मुहिम के तहत आज बड़ी कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिलाओं ने आज बांधा पारा के बगल कोल मोहल्ले में अवैध रूप से बिक रही कच्ची महुआ दारू को पकड़ा। इसकी तत्काल सूचना महिलाओं ने सरपंच मुंजन साहू, ग्राम पंचायत नेवरा को दी।
सरपंच मुंजन साहू मौके पर पहुंचे और तत्काल कोटा थाना एवं डायल 112 की टीम को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मादक पदार्थों को मौके पर ही नष्ट किया गया। चेतना स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि गांव में नशे के कारण युवा बर्बाद हो रहे हैं, इसलिए यह नशा मुक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं सरपंच मुंजन साहू ने भी अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। चेतना स्व सहायता समूह की महिलाओं का नशा मुक्ति मुहिम रंग लाया, बांधा पारा, कोल मोहल्ला में पकड़ी कच्ची महुआ शराब कोटा थाना 112 पुलिस ने मौके पर ही शराब किया नष्ट चेतना स्व सहायता समूह की महिलाओं ने नशा मुक्ति मुहिम के तहत बांधा पारा के कोल मोहल्ले में कच्ची महुआ दारू पकड़ी। सूचना दी गई, जिसके बाद कोटा थाना की 112 टीम मौके पर पहुंची और मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। महिलाओं के इस साहस को सलाम!”