कवर्धाखास खबर

अग्निवीर भर्ती के लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण

17 अगस्त तक जिला रोजगार कार्यालय में कराएं पंजीयन

रिपोर्टर सबका संदेश दिलीप गुप्ता महाकाल की खबर 

*अग्निवीर भर्ती के लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण*

17 अगस्त तक जिला रोजगार कार्यालय में कराएं पंजीयन

कवर्धा, 7 अगस्त 2026। भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) का परिणाम घोषित हो चुका है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी 3 से 4 माह में आयोजित होने की संभावना है। जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे 17 अगस्त 2026 तक जिला रोजगार कार्यालय, काली माता मंदिर के पास, ठाकुर पारा, कवर्धा में अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है, ताकि वे सेना भर्ती प्रक्रिया में सफल हो सकें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कबीरधाम से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button