श्री निवृत्ति नामदास महाराज जी को राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने पर देशभर से बधाइयों का तांता

श्री निवृत्ति नामदास महाराज जी को राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने पर देशभर से बधाइयों का तांता

अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा रजि. इंडिया की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
नई दिल्ली/पंढरपुर। सबका संदेश न्यूज/अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा रजि. इंडिया की ओर से संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की सातवीं पीढ़ी के वंशज एवं पंढरपुर, महाराष्ट्र निवासी श्री निवृत्ति नामदास महाराज जी को अखण्ड भारत महासंघ (रजि.) इंडिया का राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने पर देशभर से शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की जा रही हैं।
श्री निवृत्ति नामदास महाराज जी अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा रजि. इंडिया के मार्गदर्शक एवं संरक्षक के रूप में समाज को अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहे हैं। महाराज जी का आशीर्वाद एवं सानिध्य महासभा के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है।
अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की पावन परंपरा से जुड़े महाराज जी का महासभा से जुड़ाव हम सभी के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी।
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय एवं विभिन्न राज्यों तथा जिलों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्री निवृत्ति नामदास महाराज जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके चरणों में नमन किया तथा नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
महाराज जी को राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने से देशभर के नामदेव समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि महाराज जी के मार्गदर्शन में सामाजिक एकता, संगठन और संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के विचारों को आगे बढ़ाने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।
अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा रजि. इंडिया के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने श्री निवृत्ति नामदास महाराज जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए पुनः हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
जय श्री नामदेव।जय श्री विठ्ठल।हर हर महादेव।




