मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेल जांच दल ने गुमटी का लिया जायजा

मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेल जांच दल ने गुमटी का लिया जायजा समस्तीपुर-भगवानपुर देसुआ स्टेशन के बीच जितवारपुर गुमटी संख्या-41 पर प्रायः घंटों माल गाड़ी खड़ी रहने की वजह से क्षेत्र के 20 हजार की आबादी को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर विगत 24 जून को जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व मे राजद का एक शिष्टमण्डल समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक से मिल कर इसका स्थायी समाधान करने का आग्रह किया था ।मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जांच दल का गठन कर दिया।उनके निर्देश पर रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऑपरेटिंग सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में गठित एक जाँच दल ने शुक्रवार को गुमटी संख्या –41 का जायजा लिया ।गुमटी पर कार्यरत कर्मचारी तथा स्थानीय लोगों से इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की एवं आउटर सिग्नल को भी देखा व वैकल्पिक संभावनाओं पर विचार किया। उन्होंने कहा की इस सम्बन्ध मे जांच रिपोर्ट बना कर संबंधित वरीय पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया जाएगा।जाँच दल का नेतृत्व कर रहे रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऑपरेटिंग सिद्धार्थ कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी निदान हो जाएगा। रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऑपरेटिंग सिद्धार्थ कुमार, अश्वनी कुमार यादव, राकेश कुमार ठाकुर, रामविनोद पासवान आदि मौजूद थे।




