देश दुनिया
मीट की तरह बनती है 200 रुपये किलो की यह सब्जी, बिना सीजन खानी है तो यहां आइये, इस पुल पर पूरा साल लगती है दुकान

नॉनवेज के शौकीन लोगों को चिकन-मटन के अलावा जो एक और आइटम काफी पसंद आता है, वो है डोका या घोंघा. इसे बिहार की तरफ बहुत चाव से खाया जाता है पर यह इतनी आसानी से नहीं मिलता. खासकर बिना सीजन इसे तलाशना काफी मुश्किल है. हालांकि अगर आप दरभंगा या आसापस के जिले में कहीं रहते हैं तो सारामोहनपुर रोड पर कमला पुल है, यहां से आप पूरे साल जब चाहें डोका खरीद सकते हैं. शेल से बगैर निकला 120 रुपये किलो और निकला हुआ डोका 200 रुपये किलो बिकता है. सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें लगी रहती हैं.


