केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन किए, राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की l

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन किए, राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की l
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम प्रवास के दौरान गुवाहाटी स्थित पवित्र शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण तथा सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोकराझार लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर जाते समय उन्होंने मां कामाख्या के चरणों में शीश नवाकर राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
श्री साहू ने कहा कि मां कामाख्या की कृपा से देश निरंतर विकास और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर रहे तथा समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे।
इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भारत सरकार के माननीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय और संवाद से जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

