MS धोनी की रफ्तार पड़ी महंगी, रांची में कटा 1000 रुपये का चालान; हाउसिंग बोर्ड ने भी थमाया नोटिस

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों मैदान के बाहर की वजहों से चर्चा में हैं। हाल ही में रांची की सड़कों पर उनकी कार की रफ्तार तय सीमा से अधिक पाई गई, जिसके बाद ऑटोमेटेड सिस्टम ने उनका 1,000 रुपये का ई-चालान काट दिया। ये कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत की गई है। हालांकि, ये मामूली अपराध है, लेकिन कैप्टन कूल का नाम जुड़ते ही खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
IPL 2026 में क्या CSK कर पाएगी वापसी?
इन विवादों के बीच धोनी का पूरा ध्यान अब क्रिकेट के मैदान पर है। IPL 2026 करीब है और एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। CSK के लिए साल 2025 का सीजन किसी बुरे सपने जैसा था। टीम 14 मैचों में से 10 मैच हारकर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान (10वें स्थान) पर रही थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि धोनी के मार्गदर्शन में टीम इस बार जबरदस्त वापसी करेगी और पिछले साल की कड़वी यादों को पीछे छोड़ेगी।




