छत्तीसगढ़
बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी।

बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट : जनदर्शन में लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने प्रत्येक व्यक्ति से आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
मुख्य समस्याएं:
- ग्राम पंचायत मिट्ठू नवागांव के ग्रामीणों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए भवन निर्माण कराए जाने की मांग की
- लिंगियाडीह निवासी वृद्धा गुंजा धुरी ने शासन की योजनांतर्गत आवासीय मकान दिलाने की गुहार लगाई
- बिल्हा के ग्राम बोड़सरा निवासी अजय ने शासन की योजना अंतर्गत लोन दिलाने की गुहार लगाई
- कोटा के कुरदर निवासी हरिशचन्द्र मिरी ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की




