समर्थन मूल्य पर कृषकों से मक्का की खरीदी 31 मई तक होगी मक्का का समर्थन मूल्य 1760 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित चने की फसल नुकसान होने पर मक्का की खेती करने की समझाईश

समर्थन मूल्य पर कृषकों से मक्का की खरीदी 31 मई तक होगी
मक्का का समर्थन मूल्य 1760 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित
चने की फसल नुकसान होने पर मक्का की खेती करने की समझाईश
मुंगेली सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर 1 हजार 760 रूपए प्रति क्विंटल की दर से मक्के की खरीदी की जा रही है। मक्के की खरीदी एक दिसम्बर से की जा रही है और यह खरीदी आगामी 31 मई तक की जायेगी। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है।
कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में मक्का खरीदी के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर डाॅ. भुरे ने कहा कि समर्थन मूल्य पर
कृषकों से मक्का की खरीदी छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन (छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम) द्वारा की जा रही है। उन्होने कहा कि मक्के की खेती भी लाभकारी खेती है। उन्होने बेमौसम होने वाले बारिश से जिले में यदि चने की फसल नुकसान हो गई होगी तो चने की फसल की जगह किसानों को मक्के की खेती करने की सलाह देने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सीडी टंडन, वनमण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100