Uncategorized

Weather News Latest Update: आज से दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, लोगों को दी ये चेतावनी

Weather News Latest Update/ Image Credit: IBC24 File Photo

पणजी: Weather News Latest Update मौसम विभाग ने गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें रविवार तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। राज्य सरकार ने लोगों को नदियों और झरनों में न जाने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों में तटीय राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।

Read More: Jhansi News: सैकड़ों की संख्या में मृत मिले तोता-मैना, ग्रामीणों में भय का माहौल 

Weather News Latest Update भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के अनुसार, दक्षिण गोवा के पोंडा में सबसे अधिक 162 मिमी बारिश हुई। इसके बाद धारबांदोडा तालुका में 124.2 मिमी और मडगांव में 123.4 मिमी बारिश हुई।

Read More: Corona Cases Latest Update: नए वैरिएंट JN.1 ने बढ़ाई चिंता… राजधानी समेत इन राज्यों में सामने आए हैरान कर देने वाले आंकड़े, सभी सरकारी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी 

मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश होने का संकेत देते हुए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया जो रविवार तक प्रभावी रहेगा। राज्य के वन मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को जानकारी दी कि उत्तर और दक्षिण गोवा के जिलाधिकारियों ने नदियों और झरनों में तैराकी पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। राणे ने कहा, ‘‘सभी झरने तैराकी गतिविधि के लिए बंद कर दिए गए हैं। लोग वन विभाग की देखरेख में झरनों का दौरा कर सकते हैं।’’

Related Articles

Back to top button