Uncategorized

Ducati Panigale V4 Price: भारत में लॉन्च हुई Ducati की दमदार बाइक, कीमत और फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Duacti Panigale V4 Price/ Image Credit: @DucatiMotor X Handle

नई दिल्ली: Ducati Panigale V4 Price: वाहन निर्माता कंपनी Ducati ने अपनी बाइक Panigale V4 का नया मॉडल भारत है में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को परफॉर्मेंस बेस्ड बनाया गया है। वहीं Ducati की इस पॉवरफुल बाइक की कीमत 29.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने Panigale V4 के साथ Panigale V4S को भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। Panigale V4S की कीमत 36.50 लाख (एक्स-शोरूम) है। Ducati की ये दोनों बाइक्स साल 2024 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की गई थी। अब कुछ बदलाव के साथ इन बाइक्स को भारत में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें: IML Cricket Match Betting: सट्टा बाजार में भारत फेवरेट टीम! इंडिया और वेस्टइंडीज के मैच में लगा ऑनलाइन दांव, सट्टोरियों पर पुलिस की पैनी नजर

दमदार पावर के साथ आएगी Ducati की बाइक्स

Duacti Panigale V4 Price: पावर की बात करें तो Ducati Vanigale V4 में 1,103 cc stradale 4-सिलेंडर इंजन लगा है। Ducati की इस बाइक में लगे इंजन से 216 hp की पावर मिलती है और 120 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। ऑटोमेकर्स ने इस बाइक में रीवैम्प्ड कूलिंग सिस्टम दिया है, जिसमें ऑयल और वॉटर रेडिएटर्स हैं। इस बाइक के रियर व्हील को पावर देने के लिए 6-स्पीड गियर बॉक्स के साथ क्विक शिफ्टर भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: International Women’s Day: 62 की उम्र में खुद को ऐसे फिट रखती हैं नीता अंबानी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खुद किया खुलासा, वीडियो जारी कर की ये अपील 

Ducati Panigale V4 में मिलेंगे ये फीचर्स

Duacti Panigale V4 Price: Ducati Panigale V4 में राइडिंग को बेहतर करने के लिए इटालियन ब्रांड की इस बाइक की टेक्नोलॉजी को बूस्ट किया गया है। इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, साइड कंट्रोल, व्हील कंट्रोल और सेलेक्टेबल राइड मोड्स दिए गए हैं। ये बाइक चार राइडिंग मोड्स फुल, हाई, मीडियम और लो मोड में चलाई जा सकती है।इस मोटरसाइकिल में नई 6.9-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जिससे तेज रोशनी में भी बाइक में राइडिंग पैरामीटर्स को देखा जा सकेगा।

Ducati Panigale V4 पूरी तरह से विदेश में बनकर तैयार हुई बाइक है। इस मोटरसाइकिल का पहला बैच भारत में आ चुका है और बिक भी चुका है। अब Ducati इस बाइक का 7th जनरेशन मॉडल लेकर आई है। डुकाटी की ये बाइक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड है।

Related Articles

Back to top button