MP Road Accident: भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, लाशें देखकर निकली पुलिस की चीख, मची अफरातफरी

मैहर: MP Road Accident मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है, जिससे सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, और यह स्थिति चिंताजनक बन गई है। तेज रफ्तार के कारण होने वाली इन दुर्घटनाओं में अक्सर लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं या मृत हो रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि एक बार फिर बस और कार की टक्कर हो गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MP Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना मध्यप्रदेश के मैहर जिले के राम मंदिर के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां एक सवारियों से भरी बस महाकुंभ के लिए जा रही थी। इसी दौरान कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हे।
भिंड में डंपर और कार की हुई जोरदार भिड़ंत
वहीं दूसरी ओर भिंड में भी डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला मेहगांव थाना क्षेत्र के बरहद गांव की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि बुधवार को भी नादान देहात थाना क्षेत्र में सड़क हुआ था। जहां कार और लोडिंग वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसा नरौरा गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे। वापस लौटते समय कार ओवर टेक करने के चक्कर में चालक ने अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। इस घटना में दो महिला और एक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।