Uncategorized

February 2025 OTT Release: प्रियंका चोपड़ा की ‘अनुजा’ से लेकर ‘द मेहता बॉयज’ तक.. ओटीटी पर धूम मचाएंगी ये फिल्में

February 2025 OTT Release। Photo Credit: JioStudios& Netflix India

February 2025 OTT Release: मुंबई। अगर आप भी फिल्मों को शौकिन हैं तो फरवरी का महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इस महीने ओटीटी पर कॉमेडी से लेकर थ्रिलर तक, कई सारी मजेदार फिल्में दस्तक देने वाली हैं। इसके साथ ही, क्राइम रिवेंज सीरीज और क्रिकेट पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी इसी हफ्ते ओटीटी पर आने वाली है। ऐसे में आइए देखते हैं फरवरी में रिलीज होने वाले फिल्मों की लिस्ट..

Read more: February 2025 Upcoming Movies: ‘लवयापा’ से लेकर ‘छावा’ तक.. फरवरी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फूल डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में 

Upcoming OTT Releases in February 2025

Kobaali OTT Release

‘कोबाली’ एक तेलुगू क्राइम रिवेंज सीरीज है, जो 4 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में रवि प्रकाश और श्री तेजा लीड रोल में हैं।

Anuja OTT Release

ऑस्कर में नॉमिनेट होने और कई सारे फिल्म फेस्टिवल्स में लोगों का दिल जीतने वाली ‘अनुजा’ 5 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है।

Mrs. OTT Release

सान्या मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिसेज’ 7 फरवरी के दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ‘मिसेज’ मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ की रीमेक है, जिसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

The Mehta Boys OTT Release

प्राइम वीडियो पर बमन ईरानी और अविनाश तिवारी की फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ भी 7 फरवरी से स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन बमन ईरानी ने किया है।

The Greatest Rivalry: India vs Pakistan OTT Release

इंडियन क्रिकेटर पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेटेस्ट राइवलरी: इंडिया वर्सेज पाकिस्तान’ 7 फरवरी के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें इंडियन और पाकिस्तानी क्रिकेटर उस दौर के मजेदार किस्सा बताएंगे।

Bada Naam Karega OTT Release

सोनी लिव पर जेन-जी कपल की लव स्टोरी दिखाने वाली फिल्म ‘बड़ा नाम करेगा’ रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 7 फरवरी से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

Related Articles

Back to top button