Uncategorized
Korba Road Accident: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत, दो घायल


कोरबा: Korba Road Accident जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Korba Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की राजकंमा गांव की है। दरअसल, यहां एक ही बाइक में सवार होकर तीन लोग जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पीएम के लिए भेज कर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।




