Uncategorized

Republic Day 2025 in MP : सीएम और राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण.. प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जनता को किया संबोधित

Republic Day 2025 in Indore | Source : IBC24

Republic Day 2025 : भोपाल। आज 26 जनवरी 2025 को भारत 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। बता दें कि, इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। वहीं परेड में कई झांकियां प्रस्तुत होगीं। वहीं मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव इंदौर में झंडा फहराया।

read more : Shivraj Singh Chouhan on Republic Day 2025 : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज.. देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, देखें और क्या कहा 

बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम तो वहीं राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। सीएम ध्वाजरोहण के बाद बच्चों के साथ भोजन करने के लिए बाल विनय मंदिर जाएंगे। वहीं भोपाल में सजी झांकियों को प्रस्तुत किया जाएगा।

सीएम ने दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश की अद्धितीय प्रगति, लोकतंत्र की सुदृढ़ता, जन-गण की सहभागिता के पर्व 76वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

सांस्कृतिक व पारंपरिक विविधता के बीच अटूट एकता-अखंडता और मां भारती की सेवा का सामूहिक संकल्प देश की अतुलनीय शक्ति है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मां भारती की सेवा में सहभागिता में सतत समर्पित रहने का संकल्प लें।

सीएम डॉ. मोहन का संबोधन

ध्वजारोहण के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। सीएम ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र की स्वातंत्रता राष्ट्रभक्तों ज्ञात और अज्ञात सेनानानियों को विनम्र श्रद्धाजंलि दी। सीएम ने कहा कि जनकन्याण पर्व के माध्यम से हित लाभ देने जा रहे हैं। प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों पर भगवान कृष्ण पथ चित्र लगाने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के पर्यटन को पीएम श्री योजन लागू की है। मध्यप्रदेश के सभी धार्मिक नगरों शराब बंदी करने जा रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। 3 नए आपराधिक कानूनों के लिए सरकार कार्य कर रही है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश को 24 मेडिकल कॉलेज का सौगात दिया गए हैं। नए आर्युवेदिक चिकित्सालय को बढ़ावा देने जा रहे हैं। इंदौर में एलिवेटेड और नए विकास कार्य सम्पन्न हुए। प्रदेश में सभी प्रकार के परिवहन को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदेश में कृषि उपभोक्ता को 24 घंटे बिजली दे रही है। मिशन मोड़ में सोलर रुफ टॉप की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

राज्यपाल का संबोधन

ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण कर उन्हें हम नमन करते हैं। प्रदेश में पहली बार स्थानीय स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। राजस्थानी रोजगार दिवस पर 7 लाख युवाओं को 5000 करोड रुपए का स्वरोजगार रन उपलब्ध कराया गया। खेल की दिशा में भी प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 41 लाख से अधिक किसानों के खाते में 4000 करोड रुपए का अंतरण हुआ। मछुआरों और मत्स्य पालन के लिए अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button