Gang rape of minor girls in hookah bar: पहले दोस्ती..फिर नशा के बाद नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, हुक्का बार का सच जानकर उड़ जाएंगे होश
गोरखपुर: gang rape of minor girls in hookah bar, UP में गोरखपुर के शाहपुर के गीता वाटिका क्षेत्र में संचालित हुक्का बार में दोस्ती के बाद पार्टी के नाम पर नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि हुक्का बार संचालक किशोरियों का अश्लील वीडियो बनाकर उनसे जिस्मफरोशी कराता था। हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा, उसके दोस्त निखिल गौर व आदित्य मौर्य ने इन नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब यह तीनों पकड़े गए।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके की रहने वाली महिला अपने 12 वर्षीय बेटी को लेकर किराये के मकान में रामगढ़ताल इलाके में रहती हैं। बेटी स्कूल आती जाती थी। 31 दिसंबर की शाम चार बजे के करीब उसकी दो सहेलियां स्कूटी से आईं और फिर साथ लेकर चली गईं। इसके बाद किशोरी का कोई पता नहीं चला। देर रात तक वापस नहीं आने पर परेशान मां ने सहेलियों से पता किया, लेकिन वह कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रही थी। इसके बाद महिला रामगढ़ताल थाने पहुंच गई। किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया। मामले की छानबीन शुरू की गई और किशोरी को पुलिस ने ढूंढ निकाला।
gang rape of minor girls in hookah bar
किशोरी से पूछताछ के बाद पता चला कि गीता वाटिका के सामने स्थित हुक्का बार में उसे लेकर गए थे। वहां पर अनिरुद्ध ओझा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ओझा झंगहा के जोलहाबारी गांव के मूल निवासी रविंद्र ओझा का बेटा है। जबकि, निखिल गौर देवरिया के तरकुलहा थाना क्षेत्र के जनहता गांव का निवासी है और वर्तमान में मोहद्दीपुर में रहता है। आदित्य शाहपुर का रहने वाला है।
पहले दोस्ती… फिर नशा… सेक्स और गैगरेप, गोरखपुर के हुक्का बार का सच.. मालिक सहित 3 अरेस्ट
UP मे गोरखपुर के शाहपुर के गीता वाटिका क्षेत्र में संचालित हुक्का बार में दोस्ती के बाद पार्टी के नाम पर नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि हुक्का… pic.twitter.com/lAIWFI8fVZ
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) January 15, 2025
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp