Uncategorized

School Holiday Extended: यहां अगले 2 दिनों तक नहीं खुलेंगे स्कूल, बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियां, जानें क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला

School Holiday Extended। Image Credit: File Image

झारखंड। School Holiday Extended: इन दिनों देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कहीं शीतलहर, कहीं बर्फबारी, कहीं बारिश तो कहीं घना कोहरे ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। वहीं सर्दी के सितम को देखते हुए रांची शहर में जिला प्रशासन ने आगामी 7 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

Read More: Husband Wife Died Together: पूरा किया साथ जीने मरने का वादा, पति-पत्नी ने एक साथ दुनिया को कहा अलविदा, देखकर लोगों की आंखे हुई नम

दरअसल, रांची डिप्टी कमिश्नर मंजूनाथ भजंत्री के जारी आदेश में कहा गया है कि 6 और 7 जनवरी को जिले के सभी कोटि के सरकारी हाई, सेकेंडरी और प्राइमरी स्कूल पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे। यह आदेश जिले में सभी निजी विद्यालयों के लिए भी लागू होगा। वहीं इस दौरान कहा गया कि, हेडमास्टर और कार्यरत टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ इस अवधि में नियत समय पर स्कूल में उपस्थित रहेंगे और स्कूल से जुड़े कार्यों को करेंगे।

Read More: CM Sai Gariyaband Tour: सीएम साय का गरियाबंद दौरा कल, 338 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की देंगे सौगात 

School Holiday Extended:  बता दें कि, शुक्रवार को रांची के कांके इलाके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और चतरा जिले का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रांची शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवा के चलते लोग कनकनी महसूस करेंगे। शाम के वक्त लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button