Uncategorized

Army Jawan Suicide In Bhopal: ऑन ड्यूटी आर्मी जवान ने किया सुसाइड, मेस के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

Army Jawan Suicide In Bhopal

भोपाल।Army Jawan Suicide In Bhopal: मध्यप्रदेश के भोपाल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राजधानी के बैरागढ़ कैंट एरिया में तैनात आर्मी जवान शोभित कुमार ने ड्यूटी के दौरान सुसाइड कर लिया। उनका शव मेस के कमरे में फंदे से लटकता मिला। मिली जानकारी के अनुसार, केरल के रहने वाले शोभित कुमार की मौत की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इस घटना के बाद आर्मी कैंप में हड़कंप मचा हुआ है।

Read More: Dev Uthani Ekadashi Rangoli Design: देवउठनी एकादशी पर घर के मुख्य द्वार पर बनाए ये अट्रैक्टिव रंगोली की डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ 

मामले में बैरागढ़ पुलिस ने बताया कि, शोभित कुमार (35) केरल के कालीकट का रहने वाला था। वह बैरागढ़ कैंट एरिया में तैनात था। शनिवार को उसकी ड्यूटी एक अन्य अफसर के पास लगाई गई थी। शाम 4 बजे वह अकेला था। इस दौरान उसने मेस के कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था।

Read More: Dev Uthani Gyaras Upay: देव उठनी एकादशी के दिन घर में करें ये एक उपाय, विवाह के जल्द बनेंगे योग…. 

Army Jawan Suicide In Bhopal: इसके बाद रविवार दोपहर को शव को हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा आर्मी के अधिकारियों को सौंप दिया गया। यहां से शव को सड़क मार्ग से इंदौर ले जाया जाएगा। फिर वहां से हवाई मार्ग से केरल ले जाया जाएगा। फिलहाल इस मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button