Uncategorized

Today weather update: अगले तीन दिनों तक जमकर बरसेगा बादल, इन जगहों पर आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश

नई दिल्लीः Today weather update देश के कई राज्यों में मानसून की विदाई के बाद ठंड का दौर शूरू हो चुका है। राजधानी दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।

Read More: Kedar Kashyap New OSD: मंत्री केदार कश्यप के नए OSD होंगे प्रदीप कुमार वैद्य.. हटाए गये जितेंद्र गुप्ता, GAD ने जारी किया विधिवत आदेश

Today weather update मौसम विभाग ने 23 से 25 अक्टूबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। 24-25 अक्टूबर को तटीय क्षेत्र के कई स्थानों पर 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है।

Read More: Congress Candidates list 2024: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट.. सोशल मीडिया पर सूची वायरल, आप भी देखें..

आपको बता दें कि मध्य अंडमान सागर में एक संभावित चक्रवात धीरे-धीरे अपनी ताकत बढ़ा रहा है। यह 23 अक्टूबर को चक्रवात में बदल जाएगा। इसे 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराने की संभावना है। जिसका असर ओडिशा-पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है। 24 और 25 अक्टूबर को भारी वर्षा होगी।

Read More: Kanya Sumangala Yojana: दिवाली से पहले बेटियों को मिली बड़ी सौगात, बेटी के जन्म से लेकर शादी तक का सारा खर्च उठाएगी सरकार, जानें कैसे 

ओडिशा का हाल बुरा

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की वजह यहां 22 और 23 अक्टूबर के बीच चक्रवाती तूफान की संभावना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में आज का मौसम काफी क्रिटिकल रह सकता है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button