महावीर कोल वाशरी की प्रस्तावित जनसुनवाई पूर्णतः गलत-

महावीर कोल वाशरी की प्रस्तावित जनसुनवाई पूर्णतः गलत-
(सरोज कुमार श्रीवास )सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ रायगढ़ :- घरघोड़ा तहसील में के अंतर्गत ग्राम भेगारी में महावीर कोल वाशरी की प्रस्तावित जनसुनावाई 08/12/2019 होने जा रही है। इस जनसुनावाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। जबकि जिले का प्रशासन और पर्यावरण विभाग मौन साधे बैठा है। महावीर कोल वाशरी की प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर जहाँ आक्रोशित ग्रामीण स्थानीय स्तर पर तो जमकर

विरोध कर ही रहे हैं,वही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व जिला मुख्यालय आकर पर्यावरण विभाग कार्यालय के सामने विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि महावीर कोल वासरी की जनसुनवाई से दर्जनों गावों का पर्यावरण प्रभावित होगा। इस वजह से भेंगारी ग्राम के ग्रामीण रायगढ़ पहुंचकर यहां क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया।

जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि प्रस्तावित जनसुनवाई प्रशासन के द्वारा जबरन कराई जा रही है। जबकि पूर्व में जिन कारणों से कोलवाशरी की जनसुनवाई को निरस्त किया गया था,आज भी वही कारण जस की तस बनी हुई हैं। यही कारण है कि महावीर की होने वाली जनसुनवाई
ग्रामीणों के हित में नहीं है। कम्पनी की बनाई ईआईए रिपोर्ट भी झूठ का पुलिंदा है हम

इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

