छत्तीसगढ़

जयंत कुमार खमारी (आईआरएसई), मुख्य सतर्कता अधिकारी, एसईसीएल के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजली

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
24 मई 2023 से एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे जयंत कुमार खमारी, इन्डियन रेलवे सर्विस ऑफ़ इंजीनियर्स (आईआरएसई), उम्र 50 वर्ष का दुःखद निधन हो गया।
ज्ञात हो कि वे शासकीय कार्य से महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड गए हुए थे तथा 05 जून 2024 को संबलपुर से वापसी के दौरान रायगढ़ के पास उनका शासकीय वाहन इनोवा ट्रेलर के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ छत्तीसगढ़ उपरांत दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ईलाज हेतु ले जाया गया जहाँ दिनांक 12 जून 2024 को उनका दुःखद निधन हो गया।
श्री खमारी के निधन से पूरा एसईसीएल परिवार स्तब्ध है एवं पूरा एसईसीएल परिवार दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने हेतु शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button