Uncategorized

Aaj Ka Current Affairs 19 May 2024 : कहां है दुनिया का सबसे ऊंचा प्रतियोगी स्विमिंग पूल, पढ़े आज का करेंट अफेयर्स

Aaj Ka Current Affairs 19 May 2024 : करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2024 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

read more : PM Modi In Jharkhand : ‘इन्हें विकास का क, ख, ग, घ भी मालूम नहीं’, पीएम मोदी ने कांग्रेस और JMM पर साधा निशाना

 

Aaj Ka Current Affairs 19 May 2024 : इस लेख के माध्यम से आपको 19 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंटअफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

Aaj Ka Current Affairs

1. प्रश्न. हर वर्ष किस तिथि को दुनियाभर में ‘विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस’ मनाया जाता है?

उत्तर: 17 मई

2. प्रश्न. किस भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर: सुनील छेत्री

3. प्रश्न. किस देश ने दुनिया का पहला 6G प्रोटोटाइप डिवाइस पेश किया है?

उत्तर: जापान

4. प्रश्न. किस वरिष्ठ लेखिका और पद्मश्री से सम्मानित का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं?

उत्तर: मालती जोशी

5. प्रश्न. किस देश ने न्‍यू केलेडोनिया के ‘प्रशांत द्वीप समूह’ पर आपातकाल घोषित किया है?

उत्तर: फ्रांस

6. प्रश्न. वर्ल्ड एक्वेटिक्स ने किस देश में दुनिया का सबसे ऊंचा प्रतियोगी स्विमिंग पूल खोला है?

उत्तर: भूटान

7. प्रश्न. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम यात्रा 2024 के सुचारू संचालन के लिए पुलिस ने किस ऑपरेशन की शुरुआत की है?

उत्तर: मर्यादा ऑपरेशन

8. प्रश्न. किस वरिष्ठ आई.आई.एस. अधिकारी ने आकाशवाणी की महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है?

उत्तर: मौसमी चक्रवर्ती

9. प्रश्न. किस बैंक ने भारत का पहला वर्चुअल क्रेडिट कार्ड पिक्सेल प्ले लॉन्च किया है?

उत्तर: HDFC बैंक

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button