खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक

होली त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा लगाया 26 फिक्स पाइंट, ब्रिथएनेलाईजर से चालको की चेकिंग

होली त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा लगाया 26 फिक्स पाइंट, ब्रिथएनेलाईजर से चालको की चेकिंग

भिलाई। आगामी 25 मार्च को होली त्योहार को देखते हुए जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा यातायात पुलिस को दिये गये सख्त निर्देश पर एवं सतीष ठाकुर, सतांनद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में निरीक्षक स्तर की टीम गठित कर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा होली त्योहार को शांति पूर्ण बनाने के लिये 24.03.2023 से लगातार वाहन चेकिंग पाइंट निर्धारित किये गये है वाहन चेकिंग के दौरान यदि कोई वाहन चालक शराब के नशे में, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, मोडिफाई सायलेंसर एवं हुड़दग करते वाहन चलाते हुए पाये जाने पर ऐसे वाहन चालक के वाहन जप्त किया जावेगा।

जिसे होली के बाद  6.03.2024 चालान काटकर छोड़ा जावेगा। संदिग्ध एवं ब्लैक फिल्म वाहनों पर विेशेष कार्यवाही की जावेगी। यातायात पुलिस द्वारा कुल-26 स्थानो पर चेकिंग पाइंट लगाया जावेगा जिसमें कुल-153 अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी संपादित करेगे सभी फिक्स पाइंट पर ब्रीथएनेलाईजर मशीन से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button