छत्तीसगढ़

SECL : श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा 270 निविदा कामगार श्रमिकों को दिए गए मच्छरदानी।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
स्मार्ट सिटी बिलासपुर,,,
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा एसईसीएल में कार्यरत निविदा कामगार श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, तथा डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप से बचाव हेतु वहां उपस्थित 270 कामगारों को मंडल अध्यक्षा पूनम मिश्रा के कर कमलों द्वारा मच्छरदानी व खाने के पैकेट भेंट किया गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंडल अध्यक्षा ने संबोधित करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा कहा कि उनके श्रमदान, सहयोग से हम सबों का हर कार्य आसान हो जाता है। डेंगू, मलेरिया से बचाव के साथ साथ प्लास्टिक निषेध की हिदायत दी।
अध्यक्षा की सहयोगिनी संगीता कापरी, सुजाता खमारी के साथ साथ कमिटी की सदस्याएं बबिता गुप्ता, प्रियंका श्रीवास्तव, स्मिता निगम, पूनम सिंह और मंडल की सदस्या सुनीता श्रीवास्तव और संगीता शुक्ला भी मौजूद रही।

सारा कार्यक्रम नेहरू शताब्दी के तुलसी उद्यान बिलासपुर में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्षा ने सभी कामगारों को क्रिसमस और नए साल की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगल की कामना की।
श्रद्धा महिला मंडल द्वारा समाज कल्याण की दिशा में समय-समय पर परोपकारी कार्य आयोजित किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button