Festivalखास खबरछत्तीसगढ़राजनांदगांव

नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दरबार में लगेगा मेला, सुबह 7 से रात 11 बजे तक चलेगा रोपवे

नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दरबार में लगेगा मेला, सुबह 7 से रात 11 बजे तक चलेगा रोपवे

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ में विराजमान विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में 15 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व पर मेला लगेगा, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे लेकर आज कलेक्टर डोमन सिंह ने विभागीय स्तर के अधिकारी एवं मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नवरात्रि पर्व पर बाहर से आने वाले दर्शनार्थी, पदयात्रियों को बेहतर यातायात व्यवस्था एवं बिजली, पानी से संबंधित स्टाल के अलावा मनोरंजन की दुकानों को भी सजाने का कार्य किया जा रहा है। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्गों में स्वास्थ्य के साथ बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नवरात्र पर्व पर आदर्श आचार संहिता का पालन भी किया जाए। कलेक्टर डोमन सिंह ने मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति व स्थानीय लोगों से भी दर्शनार्थियों की सुविधा के संबंध में सुझाव लिए। वहीं मां बम्लेश्वरी पहाड़ पर स्थित रोपवे सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक संचालन की अनुमति प्रशासन ने दी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button