छत्तीसगढ़
जिला स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक 13 को

जिला स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक 13 को
।
भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस संबंध में 13 जून को दोपहर 1 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संबंधितों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।



