छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी वीरा सिंह का निधन, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार

भिलाई। शहर के बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी वीरा सिंह का आज सुबह 9.40 बजे निधन हो गया। वीरा सिंह का स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से खराब था। उन्हें विशाखापट्नम के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इलाज के दौरान अस्पताल में उनके साथ उनके पुत्र इंद्रजीत सिंह, प्रभुनाथ मिश्रा, हरेंदर यादव आदि मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार बीरा सिंग कुछ दिनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। इसके पहले मेजर हार्ट अटैक आ जाने के कारण उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई थी। भिलाई से एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें वैजाग के सेवन हिल्स अस्पताल ले जाया गया। लगभग दो सप्ताह से भी अधिक समय से वे अस्पताल में भर्ती थे। यहां के डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए थे। लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार वीरा सिंह जिंदगी की जंग हार गए। वीरा सिंह के निधन पर भिलाई के समस्थ ट्रांसपोर्टर, उद्योगपति व व्यवसायियों ने गहरा दुख जताया है। मलकीत सिंह ने बताया कि वीरा सिंह के  पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से लाया जाएगा देर रात तक उनके निवास पहुंचने की संभावना है उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button