छत्तीसगढ़

पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लिम्हा में 7 सितम्बर को लोक सुनवाई

पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लिम्हा में 7 सितम्बर को लोक सुनवाई

भूपेंद्र रिपोर्टर बिलासपुर,
तखतपुर तहसील के ग्राम बेलसरा में स्थापित मेसर्स वंदना इंटरप्राईजेस को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 7 सितम्बर 2022 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को शासकीय हाई स्कूल मैदान ग्राम लिम्हा, तहसील तखतपुर में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को ग्राम लिम्हा में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button