स्वास्थ्य/ शिक्षा

जानें दुनिया में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाजों के बारे में

पीरियड्स 4-5 दिन तक चलने वाला नैचुरल प्रोसेस है। इस दौरान महिलाओं के शरीर से गंदा खून निकलता है। पहले के समय में ज्यादातर 13-14 साल की उम्र में लड़कियों को पीरियड्स हो जाते थे। हालांकि, अब उम्र में अतंर आ गया है। लेकिन ऐसे कई देश हैं, जहां पीरियड्स के दौरान लड़कियों को अछूत माना जाता है। उनके साथ भेदभाव किया जाता है।साथ ही उनका खाने से लेकर सोने तक की जगह तक सब बदल दी जाती है। लेकिन कई देश ऐसे भी हैं, जहां पीरियड्स को त्योहार की तरह मनाया जाता है। इस दिन कहीं कुछ खास पकवान बनते हैं तो कहीं कोई रीत निभाई जाती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको केवल भारत के ही नहीं दुनिया में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाजों के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं इस बारे में।जिस तरह भारत में चीनी या गुड़ खिलाकर शुभ काम किया जाता है, उसी तरह इज़राइल में पीरियड्स होने पर लड़की को शहद चटाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शहद चटाने से होने वाले पीरियड्स आसान हो जाएंगे। यानी की दर्द जैसी समस्या कम हो जाएगी। यह सब केवल मान्यताएं हैं, इसलिए हर लड़की को यह करना पड़ता है।

ब्राजील

जिस तरह ब्राजील देश अपने टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। इसी तरह यहां पीरियड्स से जुड़ा एक बेहद ही अनूठा रिवाज है। ब्राजील में जब किसी भी लड़की को पहली बार पीरियड्स होते हैं, तो वह ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है। यानी इस बात की खबर सभी लोगों को दी जाती है। लड़की के परिवार और दोस्तों को इस बारे में बताया जाता है। इस बात का सेलिब्रेशन मनाया जाता है। सभी लोग पार्टी करते हैं।

साउथ इंडिया

भारत विविधताओं का देश है। इसलिए यहां आपको अलग-अलग बोली और अनूठी संस्कृति देखने को मिलेगी। लेकिन जहां भारत में एक तरफ पीरियड्स के दौरान लड़कियों के साथ अजीब व्यवहार किया जाता है, यानी उन्हें अछूत माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ भारत के कई राज्य हैं, जहां इस पड़ाव को खुशी के रूप में देखा जाता है। उसमें से एक है साउथ इंडिया।तमिल नाडु में पीरियड्स के इस त्योहार को मंजल निरातु विजा कहा जाता है। यह एक भव्य समारोह होता है। इसमें सभी रिश्तेदारों को बुलाया जाता है। इस समारोह में लड़की के चाचा नारियल,आम और नीम के पत्तों से झोपड़ी बनाते हैं। इसके बाद हल्दी में पानी मिलाया जाता है और फिर इससे लड़की को नहलाया जाता है। फिर लड़की को रेशम की साड़ी पहनाकर तैयार किया जाता है। नहाने के बाद वह झोपड़ी में रहती है। चाचा द्वारा बनाई गई झोपड़ी में स्वादिष्ट पकवान रखे जाते हैं। मंजल निरातु विजा का यह त्योहार ‘पुण्य धनम’ से पूरा होता है। इसके बाद झोपड़ी को हटा दिया जाता है।

जापान

जापान दुनियाभर में टेक्नोलॉजी और अनुशासन के लिए प्रसिद्ध है। यहां तरह-तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। इसी तरह पीरियड्स होने पर जापान में लड़की की मां द्वारा सेकीहान नामक ट्रेडिशनल डिश बनाई जाती है। सेकीहान स्टीकी राइस और रेड बीन्स का मिश्रण है। यह डिश केवल पीरियड्स होने पर ही बनाई जाती है, ताकि घर के अन्य सदस्यों को इस बारे में पता चल जाए।आइसलैंड में पहले पीरियड्स पर मां द्वारा अपनी बेटी को केक बेक करके खिलाया जाता है। लेकिन यह कोई सामान्य केक नहीं होता है। केक रेड एंड व्हाइट कलर का होता है। जिसका संबंध लड़की के जीवन के नए माइलस्टोन से होता है। यानी अब वह परिपक्व हो चुकी है। उसे अपने जीवन में बहुत कुछ करना और पाना है।

 

 

Related Articles

Back to top button